नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग ने शुरू किया वसूली अभियान, बकाया दारों के कनेक्शन काटे गए
अमरोहा में विद्युत उपकेंद्र के जमना खास क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिलों को जमा करने की अपील की इस दौरान विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर बिजली मीटरों की जांच कर रहे हैं और उपभोक्ताओं से लंबित बिलों का तत्काल भुगतान करने की अपील कर रहे हैं। अभियान के तहत, कर्मचारी प्रत्येक घर में बिजली मीटरों की रीडिंग दर्ज कर रहे हैं।