#ब्रेकिंग बड़ी खबर | उन्नाव
पेड़-पौधों को राखी बाँधकर मनाएं वृक्ष रक्षाबंधन: अनूप मिश्रा
प्राथमिक विद्यालय बंधवा ओसियाँ को मिला ग्रीन स्कूल ऑफ उन्नाव अवार्ड, बच्चों ने 11 पौधे रोपकर लिया संरक्षण का संकल्प
उन्नाव। रक्षाबंधन के पावन पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए उन्नाव में पर्यावरण प्रेमी एवं ट्री मैन वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व द्वारा वृक्ष रक्षाबंधन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीघापुर क्षेत्र के ओसियाँ स्थित प्राथमिक विद्यालय बंधवा में पर्यावरण रक्षा उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षिका गरिमा गुप्ता ने किया। विद्यालय के बच्चों ने परिसर में लगे पेड़-पौधों को पर्यावरण राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं ने ट्री मैन अनूप मिश्रा को भी राखी बांधी। अनूप मिश्रा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकृ
Unnao, Unnao | Aug 23, 2026