गुन्नौर: गांव इटऊआ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने खड़ी पिकअप में पीछे से टकराई, एक बड़ा हादसा होने से टल गया
बबराला थाना क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप करीब 10 मीटर तक घिसटती हुई सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई गई। जिसमें पोल टूट गया हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त।