लुणी: धुधांडा में शीतला सप्तमी के अवसर पर सामुहिक डांडिया गैर का आयोजन।
Luni, Jodhpur | Apr 2, 2024 कस्बे के धुधांडा कस्बे में शीतला सप्तमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर तथा घरों में ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह मां शीतला को ढंडे भोजन के बने व्यंजनों का भोग लगा कर सुख,शांति एवं निरोग रहने की कामना की।इस अवसर पर कस्बे के भाटियों के चौहटे पर पटेल समाज के सानिध्य में सामुहिक डांडिया गैर का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभुषा पहन कर डांडिया नृत्य किया।