दरभा: ग्राम करका में श्रम विभाग के विशेष शिविर में 62 श्रमिकों का पंजीयन हुआ
Darbha, Bastar | Apr 20, 2026 जिले के विकासखण्ड दरभा अंतर्गत ग्राम करका में सोमवार को दोपहर 1 बजे से श्रम विभाग द्वारा विशेष पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ वनांचल क्षेत्र के श्रमिकों में उत्साह देखने को मिला। शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में सुबह से ही ग्रामीण अपने दस्तावेज लेकर पहुँचने लगे