दमोह: प्रदेश की टॉप 10 सूची में आने वाले जिले के टॉपर्स को कलेक्टर ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
Damoh, Damoh | Apr 16, 2026 दमोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 मेधावी छात्र-छात्राओं का कलेक्ट्रेट में सम्मान किया गया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने 10वीं के 8 और 12वीं के 5 टॉपर्स को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों से चर्चा कर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।