आगर: अग्निवीर भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन
भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। शुक्रवार शाम 7 बजे कलेक्टर प्रीति यादव के अनुसार, विभिन्न पदों—जीडी, टेक्निकल, ट्रेड्समेन, महिला सैन्य पुलिस व नर्सिंग संबंधित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।