हरदा: तेज गर्मी से आंगनबाड़ी बंद करने की मांग, कार्यकर्ताओं ने एडीएम को 15 दिन के अवकाश और मानदेय के लिए सौंपा ज्ञापन
Harda, Harda | Apr 30, 2026 हरदा में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आंगनवाड़ीकार्यकर्ता सहायिका संघ ने गुरुवार को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) को एक ज्ञापन सौपा। इसमें भीषण गर्मी के कारण आंगनवाड़ी केंद्र को बंद करने और मानदेय का समय पर भुगतान न होने की शिकायत की गई।