कोंडागांव: कोंडागांव में टेंट व्यापारी की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे मिला शव
कोंडागांव जिले में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। टेंट व्यापारी की हत्या कर शव को दफनाने के मामले में कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर आज सोमवार सुबह करीब 10 बजे फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे से शव बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर जांच-पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को जि