इटावा: जनपद में हुई मूसलाधार बारिश से शहर तालाब में हुआ तब्दील, घरों में घुसा बारिश का पानी उपकरण हुए खराब, कई कार भी डूबी
Etawah, Etawah | Sep 18, 2024 जनपद में कल रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते, शहर तालाब में तब्दील हो गया। जिसमें विजय नगर, अशोक नगर, गांधी नगर, पक्का बाग, जय भारत कॉलोनी, पुरविया टोला, बराही टोला, समेत कई मोहल्लों में बारिश का पानी घरों मे घुस गया, जिससे लोगों के घरों में रखे उपकरण भी खराब हुए, तो वही कई कारें बारिश के पानी में डूबकर खराब हो गयी। जिससे लोगो का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।