ओबरा: चोपन पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए शनिवार की सुबह साढ़े 7 बजे दो अभियुक्ताओ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी।