सागर शराब कांड पर MP-UP पुलिस आमने-सामने, ललितपुर पुलिस ने ‘यूपी कनेक्शन’ के दावे को बताया भ्रामक
सागर। जहरीली शराब कांड को लेकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस के दावे आमने-सामने आ गए हैं। सागर पुलिस के यूपी कनेक्शन के दावे को ललितपुर पुलिस ने खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया है। ललितपुर के एएसपी कालू सिंह ने कहा कि जिले में इस तरह की अवैध शराब बनाए जाने की जानकारी नहीं है।
ललितपुर पुलिस ने कहा है कि यदि सागर पुलिस के पास ललितपुर से अवैध या जहरीली शराब आने से जुड़े ठोस तथ्य या सबूत हैं, तो उन्हें साझा किया जाए। इस बयान के बाद दोनों राज्यों की पुलिस के बीच दावों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं सागर शराब कांड की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
#SagarLiquorCase
#MadhyaPradesh
#UttarPradeshPolice
#SpuriousLiquor
#LiquorTragedy
#सागरशराबकांड
#जहरीलीशराब
#मध्यप्रदेशपुलिस
#उत्तरप्रदेशपुलिस
#ललितपुर
सागर शराब कांड, जहरीली शराब, ललितपुर पुलिस, यूपी कनेक्शन, सागर पुलिस, कालू सिंह, अनुराग सुजानिया, मजिस्ट्रियल जांच
Sagar Liquor Case, Spurious Liquor, Lalitpur Police, UP Connection, Sagar Police, Kalu Singh, Anurag Sujania, Magisterial Inquiry
Indore, Indore | Sep 8, 2026