रीठी: टीकाकरण दिवस पर भी लापरवाही: वसुधा उप स्वास्थ्य केंद्र में देरी से पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी, बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा
Rithi, Katni | Apr 7, 2026 टीकाकरण दिवस पर भी लापरवाही: उप स्वास्थ्य केंद्र वसुधा में स्वास्थ्य कर्मियों की देरी से बच्चों की सेहत पर खतरा सरकार जहां एक ओर बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित और निरोग बनाने के लिए समय-समय पर टीकाकरण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही इन प्रयासों पर पानी फेरती नजर आ रही है।