गोरखपुर: गोरखपुर में तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक समेत महिला यात्री घायल, डंपर चालक मौके से फरार
गोरखपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिछिया ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर चालक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो चालक और उसमें सवार एक महिला गंभीर रूप से घ