पूर्णागिरि: बनबसा के बेलबंदगोठ में सीओ शिवराज सिंह राणा की अध्यक्षता में सतर्कता के तहत पीस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन
समुदाय विशेष के युवक द्वारा नाबालिक दलित किशोरी के साथ बलात्कार की शर्मनाक घटना के उपरांत बनबसा पुलिस ने घटना प्रभावित क्षेत्र बेलबंदगोठ में शांति व्यवस्था हेतु पीस कमेटी के साथ बैठक की।सतर्कता हेतु SP अजय गणपति के निर्देश पर सीओ शिवराज सिंह राणा नें एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाड़ के नेतृत्व में पीएसी व पुलिस की पिकेट लगाकर विभिन्न स्थानो पर पुलिस बल तैनात किया।