बिंदकी: बिंदकी कस्बे में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़, लंबी लाइन लगी रही
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को दिन में करीब 11:00 बजे से फरियादियों की भारी भीड़ रही। लंबी लाइन लगी रही। संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिला अधिकारी प्रदीप कुमार रमन आदि अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। श्रीकांत सिंह परिहार, रज्जन सिंह तथा सरताज खान आदि फरियादियों ने अपनी समस्या अधिकारियों से बताई।