थरथरी: थरथरी के ट्राइसम भवन में 13 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
प्रखंड ट्राइसम भवन में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे आयोजित समारोह में 13 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। हिलसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया एवं अधिकारियों ने लाभुकों को ट्राई साइकिल सौंपते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांगजन काफी उत्साहित नजर आए।