तरारी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पचमा में भावुक माहौल में शिक्षक रंजन राय को दी गई विदाई, सेवा और समर्पण को किया गया नमन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पचमा में 31 मार्च 2026 को एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर समर्पित शिक्षक रंजन राय को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान विद्यालय परिसर भावनाओं से सराबोर नजर आया। सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों ने उनके लंबे शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।