टिमरनी: सोहागपुर में मजदूरी विवाद में युवक की मौत, परिजनों ने डीआईजी कार्यालय में उठाए सवाल
Timarni, Harda | May 13, 2026 सोहागपुर निवासी राहुल मालवीय (35) की मौत का मामला अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया है। मृतक के परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में राहुल के पिता कैलाश मालवीय ने वीरेंद्र सिंह से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। आज 13 मई दोपहर 3 बजे परिजनों के अनुसार राहुल गांव के एक किसान के यहां कृषि कार्य करते थे।