झुंझुनू: वार्ड नंबर-1 के अंबेडकर नगर में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर की लाखों रुपए के गहनों व नकदी की चोरी, केस दर्ज
झुंझुनू शहर के वार्ड नंबर एक के अंबेडकर नगर में सोमवार कि अल सुबह करीब 3:00 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने भागीरथमल नामक एक व्यक्ति के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने और करीब ढाई लाख रुपये नगदी लेकर फरार हो गए, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जूटी है, परिवार अपने दूसरे घर जो की अन्य वार्ड में है वहां पर गया हुआ था।