झुंझुनू: नाटास गांव की बणी में लगी आग, मौके पर झुंझुनू से फायर ब्रिगेड पहुंची
झुंझुनू जिले के नाटास गांव की बनी में रविवार शाम 5 बजे अज्ञात कारणो से आग लग गई आग जंगल में फैलने लगी तब ग्रामीणों को पता लगा, ग्रामीणों ने जैसे तैसे करके झुंझुनू फायर ब्रिगेड को सूचना दी, झुंझुनू नगर परिषद से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वहां पर पहुंची और काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया आज आसपास के खेतों में नहीं पहुंच पाई वरना नुकसान हो सकता था।