झुंझुनू: झुंझुनूं विधानसभा सीट के लिए होम वोटिंग प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 135 बुजुर्ग और दिव्यांग करेंगे मतदान
झुंझुनू विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार से होम वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव ने सोमवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि होम वोटिंग के पहले दिन 135 बुजुर्ग और दिव्यांग अपने घर से ही मतदान कर रहे हैं। होम वोटिंग की यह प्रक्रिया 8 नवंबर तक जारी रहेगी।