झुंझुनू: विधानसभा उपचुनाव को लेकर 4 नवंबर से शुरू होगी होम वोटिंग, पहले दिन 135 बुजुर्ग व दिव्यांग घर से करेंगे मतदान
झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव के लिए होम वोटिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होगी। रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उपचुनाव में घर से मतदान की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी व 8 नवंबर तक चलेगी। पहले दिन 135 मतदाता घर से मतदान करेंगे। होम वोटिंग के लिए 14 मतदान दलों के द्वारा घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से मतदान करवाया जाएगा।