दतिया नगर: मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकला जागरूकता रथ, सीएमएचओ ने दिखाई हरी झंडी
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. वर्मा ने मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले में भ्रमण हेतु रवाना किया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.राहुल चउदा,जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.डी.के.उज्जैनियां,सहायक मलेरिया अधिकारी मौजूद रहे जागरूकता रथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मलेरिया क़े प्रति जागरूकता करेगा