धार: धार में कांग्रेस का सृजन अभियान शुरू, ब्लॉकों में प्रभारी नियुक्त
Dhar, Dhar | Sep 18, 2025 कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए ‘सर्जन अभियान’ की शुरुआत की है। इसके तहत जिलेभर के सभी ब्लॉकों में प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों के अनुसार ब्लॉक मुख्यालयों पर बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा|