गढ़वा: भ्रष्टाचार पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, रमना के राजस्व उप निरीक्षक दिवाकर सिंह निलंबित
Garhwa, Garhwa | May 29, 2026 भ्रष्टाचार एवं अनुशासनहीनता के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर रमना अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक दिवाकर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दिवाकर सिंह पर भूमि नामांतरण के नाम पर अवैध राशि उगाही करने, PhonePe के माध्यम से पैसे लेने तथा र