चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र के बसंतपुर में घर में बंधी बछिया को गुलदार उठा ले गया, 500 मीटर दूर अधखाया हुआ शव मिला
शनिवार की सांय करीब 4:00 मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के गांव बसंतपुर में खेम सिंह के घर में उनकी एक बछिया बंधी हुई थी। जिसे गुलदार उठा कर ले गया। करीब 500 मीटर की दूरी पर अधखाया हुआ शव मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है गुलदार की दस्तक को लेकर ग्रामीण में दहशत का माहौल बना हुआ है।