नोहर: नोहर जल उपभोक्ता संगम की बैठक अध्यक्ष गुरमेल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित, मंगेज चौधरी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
नोहर जल उपभोक्ता संगम के अध्यक्षों की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष गुरमेल सिंह की अध्यक्षता में कृषक विश्रामगृह में हुई। बैठक में फेफाना मे बुधवार को हुई किसानों की सभा में अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष मंगेज चौधरी के द्वारा जल उपभोक्ता संगम के अध्यक्षों के खिलाफ बोले गए अभद्र शब्दों को निंदनीय बताते हुए मंगेज चौधरी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया