बिंदकी: मलवा थाना पुलिस ने लगभग ₹90 लाख मूल्य की 12048 कैन अवैध बियर और 10749.973 लीटर अवैध शराब को किया नष्ट
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना पुलिस द्वारा थाना परिसर में सोमवार को दिन में करीब 3:00 बजे न्यायालय एवं जिला प्रशासन के आदेशानुसार आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न अभियोगों से संबंधित लगभग 90 लाख रुपए मूल्य की 12048 कैन अवैध बीयर एवं 10749.973 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, सीओ नगर, जिला आबकारी अधिकारी, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।