पिंड्रा: फूलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, कारोबारी मनीष सिंह के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में कारोबारी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। हत्या के 12 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। पुलिस ने बताया कि कार से टक्कर लगने के बाद हुए विवाद के दौरान मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।