दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लमगांव में पूर्ण चक्का जाम, व्यापारिक और टैक्सी यूनियन का मिला व्यापक समर्थन!
लमगांव टिहरी जनपद के प्रतापनगर क्षेत्र अंतर्गत देवल गांव में एक नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट स्थानीय जनता का आक्रोश अब चरम पर पहुंच गया है। घटना के एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी मामले के दूसरे मुख्य आरोपी दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में आज समस्त लमगांव क्षेत्र में ऐतिहासिक बंद देखा गया। पूर्व में दी गई 48 घंटे की चेतावनी की मियाद पूरी होने पर, आज सोमवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के समर्थन में पूरा बाजार स्वतः स्फूर्त बंद रहा।