सिराथू: जलालपुर टेगाई गाँव में तालाब में गंदा पानी पहुंचने से कई कुंटल मछलियों की हुई मौत
सिराथू तहसील क्षेत्र के जलालपुर टेगाई गाँव में तालाब में गंदा पानी पहुचने से कई कुंटल मछलियों की मौत हो गई है।बताया जाता है कि गाँव के रहने वाले रामु पुत्र श्यामलाल ने पट्टा पाया हुवा है।पिछले छ सालों से वह मछलियां पाल रहे हैं।रामु ने सोमवार बताया कि उनके तालाब में रविवार शाम से यह सिलसिला शुरू हो गया था।सारी मछलियों को एकत्र कर एक गड्ढे में गाड़ दिया है।