ऊंचाहार: मतीनगंज बाजार में ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के मतीनगंज बाजार में रविवार की दोपहर,बाइक सवार युवक मो आलम निवासी मलकनपुर थाना गदागंज ई रिक्शा से टकराकर सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, आसपास मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए ऊंचाहार सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।