कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर छिकारा ने 26 दिसंबर को अकलतरा ब्लॉक के अमलीपाली गांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर की आवश्यक तैयारी करने एवं मुनादी कराने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए।