बिलग्राम: बांसा गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर रूप से घायल
Bilgram, Hardoi | May 26, 2026 हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बांसा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र विजय ने बताया कि गांव के ही चार लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।