औरैया: डीएम के आदेश पर गुंडा एक्ट में दो आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर किया गया, जनपद सीमा में प्रवेश पर लगाई रोक
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सोमवार की शाम 5 बजे गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। जिला बदर किए गए व्यक्तियों को निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन के अनुसार खिड़की साहबराय, थाना कोतवाली औरैया निवासी खालीद उस्मान पुत्र कय्यूम तथा मुदस्सिर