उनियारा: उनियारा में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलेगा विशेष अभियान
Uniara, Tonk | May 31, 2026 उनियारा वृत क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। रविवार को शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार एसपी रोशन मीणा के निर्देश पर वृताधिकारी आकांक्षा चौधरी ने सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। विशेष अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के नंबर प्लेट लगाने को लेकर निर्देश दिए जाएंगे।