लखनपुर: लखनपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किए जाने के मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी को सूरजपुर जिले के पचिरा गांव से गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी का नाम अविनाश सिंह पिता नरेश सिंह 21 वर्ष सूरजपुर जिला निवासी बताया जा रहा है।