सेन्हा: भारी बारिश से सेन्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डांडू पंचायत मे कच्चा मकान गिरा, बाल बाल बच्चे परिवार के सदस्य।
लोहरदगा में लगातार पिछले दो दिनों से बारिश हो रहा है। बारिश से सेन्हा थाना क्षेत्र के ग्राम डांडू पंचायत निवासी शेखावत अंसारी का कच्चा मकान ढह गया। हालांकि हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। शेखावत अंसारी मजदूरी कर कच्चे मकान में रहकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।