सेन्हा: भारी बारिश से सीठियो कोयल नदी पुल के ऊपर से बह रहा पानी, लोहरदगा-बेड़ो-रांची मार्ग पर आवागमन हुआ ठप; प्रशासन रहा मौजूद
लोहरदगा जिले में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. इससे शनिवार को अचानक सीढियो कोयल नदी का जलस्तर बढ़ गया। सीढियो कोयल पुल के ऊपर से पानी गुजरने की वजह से लोहरदगा-बेड़ो-रांची मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जिला प्रशासन की तरफ से यहां बैरिकेटिंग की गई है ताकि कोई पुल से होकर ना गुजरे।