कायमगंज: गांव बरखेड़ा में आम के बाग में मिला अज्ञात युवक का शव, ऊपरी हिस्सा झुलसा, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
कम्पिल के गांव बरखेड़ा में एक आम के बाग में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला।युवक का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह झुलसा हुआ था।जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जांच शुरू की।तलाशी के दौरान मृतक की जेब से 60 रुपए बरामद हुए। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।