तानसेन: योनो ऐप डाउनलोड करते ही खाते से ₹1.05 लाख गायब, पुलिस कर रही है खाते की तलाश
Tansen, Gwalior | Apr 23, 2026 ख्वाजा नगर में रहने वाली युवती को योनो एप के जरिए अज्ञात व्यक्ति द्वारा 1.05 लाख रुपए की चपत लगा दी गई।घटना 15 और 16 अप्रैल की है अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कंपनी का अफसर बताकर सेवा नगर में रहने वाली सान्या नाम की नवयुवती के मोबाइल पर फोन किया, उसने कहा कि वह अपने मोबाइल में योनो एप डाउनलोड करे, और कंपनी की योजनाओं का लाभ उठाए।