पौली ब्लॉक क्षेत्र के शंकरपुर निवासी राजेश शुक्रवार सुबह अपने भतीजे के साथ बाइक पर सिलेंडर लेकर घर जा रहे थे। पारा के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी मलौली पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज जारी है।