चक्की: जवही में विवादित सड़क के उद्घाटन में सांसद ने कहा, 'जनता ने जिन्हे जिताया, उनसे भी सवाल पूछिए'
Chakki, Buxar | Apr 15, 2026 बक्सर सांसद सुधाकर सिंह चक्की प्रखंड के जवही दीयर गांव में सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थें। नई सड़क जो बनकर तैयार हुई है वो काफी विवाद में थी। दरअसल स्थानीय गांव के कुछ लोगों ने यह दावा किया था कि उनकी निजी जमीन में सड़क का निर्माण हो रहा है। वहीं स्थानीय विधायक शंभूनाथ सिंह यादव का दावा था कि इस दावेदारी में उनलोगों की निजी जमीन है ही नहीं।