निघासन: दौलतापुर गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण के छप्पर नुमा घर को तोड़कर किया तहस-नहस
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मझगई थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में जमीनी रंजिश को लेकर आज दो पक्षों में वाद विवाद हो गया था। दौलतापुर गांव में वाद विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर रही थी। पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने ग्रामीण के छप्पर नुमा बने घर को तोड़कर तहस नहस कर दिया है। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।