निघासन: बनवीर पुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्राम विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को दी जानकारी
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के बणवीरपुर गांव में आज ग्राम विकास अधिकारी यशपाल कुमार ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए जानकारी दी है। जहां ग्राम विकास अधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत असहाय लोग व भीख मांग कर गुजर बसर करने वाले लोगों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।