हमीरपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के टीवी अस्पताल के पास पैदल जा रहे अधेड़ को कार ने मारी टक्कर, घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
मुख्यालय के सदर कोतवाली क्षेत्र के टीवी अस्पताल के पास पैदल जा रहे अधेड़ व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सीतलपुर गांव निवासी कमलेश प्रजापति 50 वर्ष पुत्र दल्लू मुख्यालय के बाजार करने जा रहा था। इस दौरान टीवी अस्पताल के पास तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।