हमीरपुर: कुरारा नगर के वार्ड नम्बर 7 निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फाँसी कानपुर रिफर।
कुरारा नगर क्षेत्र में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद कानपुर रिफर कर दिया। कुरारा नगर के वार्ड नम्बर 7 के निवासी संतोष 30 वर्ष पुत्र तुलसीराम ने अज्ञात कारणों के चलते घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।