हमीरपुर: थाना जलालपुर की भेड़ी मौरंग खदान में डंपर की टक्कर से ट्रक चालक की मौत हो गई।
कानपुर के नरवल तहसील के थाना साढ़ के बेहटा बुजुर्ग गांव निवासी ट्रक ड्राइवर 32 वर्षीय मुहम्मद नवाब अली थाना जलालपुर की मौरंग खदान ट्रक लोड कराने आया था। खदान के रास्ते जाम होने से नवाब ट्रक से उतरकर चाय पीने जा रहा था। तभी दूसरे ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर भागे, बोच रास्ते ही नवाब की मौत हो गई।