हमीरपुर: जिला अस्पताल में बच्चों में वायरल डायरिया व बुखार का प्रकोप बढ़ा।
सर्दी से गर्मी की तरफ बढ़ रहे मौसम के चलते एक से पांच साल तक के बच्चों में वायरल डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिन्हें सर्दी-जुकाम के साथ ही दस्त की शिकायत हो रही है। ओपीडी में वायरल डायरिया से ग्रसित करीब 70 से 80 बच्चे पहुंचे। जिन्हें दवा देने के साथ ही अभिभावकों को बच्चों की निगरानी करने और नियमित चेकअप कराते रहने की सलाह दी गई है।